Tuesday, October 6, 2015

स्पीड-पोस्ट को ऑनलाइन ट्रैक कैसे करें ?

दोस्तों, आप सभी स्पीड पोस्ट से चिट्ठी, जरूरी दस्तावेज, फॉर्म्स, पार्सल आदि भेजते रहते होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप अपने कम्प्यूटर, स्मार्टफोन या मोबाइल पर यह देख सकते हैं कि आपका सन्देश कहाँ तक पहुँचा है । कई बार ऐसा होता है कि स्पीड पोस्ट से भेजा गया हमारा पार्सल आदि समय से अपने गंतव्य तक पहुँच नही पाता है और हमे उसके बारे में पता करने के लिए पोस्ट-ऑफिस के चक्कर काटने पड़ते हैं । इस प्रक्रिया में हमारा काफी समय नष्ट हो जाता है । लेकिन अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर ही अपने पार्सल की स्थिति और उसके देर से पहुँचने के कारण का पता लगा कर हम अपने समय और शक्ति को व्यर्थ नष्ट होने से बचा सकते हैं । इसके लिए स्पीड पोस्ट करवाते समय दी गयी रसीद को संभाल कर रखना जरूरी है । इस पर्ची पर एक यूनिक नंबर लिखा होता है जिसके द्वारा ही हमारा पार्सल ट्रैक किया जा सकता है ।




कम्प्यूटर / लैपटॉप / स्मार्टफोन पर स्पीड पोस्ट को ऐसे ट्रैक करें -




१) सबसे पहले ब्राउज़र में यह लिंक खोलें | (http://www.indiapost.gov.in/speednettracking.aspx)


२) अब Enter Item No. के सामने वाले टेक्स्ट-बॉक्स में अपना यूनिक रेसिप्ट नंबर टाइप करें ।


३) वेरिफिकेशन कोड टाइप कर के Track पर क्लिक करें ।


४) आपके स्पीड पोस्ट से भेजे गए पार्सल की पूरी जानकारी आपके सामने आ जायेगी । आप चाहें तो इस जानकारी को भविष्य के लिए प्रिंट कर के भी रख सकते हैं ।





साधारण मोबाइल पर स्पीड पोस्ट को ऐसे ट्रैक करें -



१) अपने मोबाइल के राइट न्यू मैसेज ऑप्शन में जा कर निम्न मैसेज टाइप करें और इसे 55352 पर भेज दें -


SP <स्पेस> आपका यूनिक रेसिप्ट नंबर [अंतिम दो अक्षरों-"IN" को छोड़ कर]
जैसे - यदि आपका रसीद नंबर EU123456789IN है तो SP EU123456789 टाइप करें ।



या



EMS <स्पेस> आपका यूनिक रेसिप्ट नंबर [अंतिम दो अक्षरों-"IN" को छोड़ कर]
जैसे - यदि आपका रसीद नंबर EU123456789IN है तो EMS EU123456789 टाइप करें ।





स्पीड पोस्ट को ट्रैक करते समय ध्यान रखने योग्य बातें -



१) स्पीड पोस्ट को भेजने की तारीख से तीन महीने के भीतर ही ट्रैक किया जा सकता है ।



२) स्पीड पोस्ट कराने के तुरंत बाद ट्रैक करने पर सामान्यतः जानकारी नही आती है । अतः स्पीड पोस्ट कराने के कम-से-कम बारह से चौबीस घंटे बाद ट्रैक करें ।






No comments:

Post a Comment